Pages

Saturday, 29 December 2018

बर्बरीक , एक योध्धा जिसने देखा महाभारत का युद्ध कटे हुए सिर के साथ .

॰महाभारत के अनूठे किरदार बर्बरीक 

वैसे तो महाभारत की कथा एक से बड़कर एक योद्धाओं और किरदारों से भरी  पड़ी है किन्तु इन सभी में  से सबसे अनूठा किरदार है बर्बरीक का ।

कौन थे बर्बरीक 

बर्बरीक भीम के पोते और महाबली घटोत्कच व नागकन्या अहिलावती के पुत्र थे । अहिलावती ने अपने पुत्र को अच्छे संस्कार  देकर पाला , उन्होने बर्बरिक को ये शिक्षा दी की कभी भी कमजोर व्यक्ति से युद्ध न करे ,सदा कमजोर व्यक्ति का सहयोग करे । बर्बरीक मात्रभक्त था और वो सदैव कमजोर व्यक्ति की ओर से लड़ता था । बर्बरीक को दैवीय शक्तियाँ प्राप्त  थी और वो पालक झपकते ही युद्ध का परिणाम बदल सकता था ।

बर्बरीक की कथा 

बर्बरीक को बाल्मीकी द्वारा तीन दिव्य बाण प्राप्त हुए थे जो किसी भी युद्ध को जीतने में पर्याप्त थे और ये बाण बर्बरीक के तरकश में  लौटकर वापस आ जाते थे । इन्हीं बाण की वजह से  "उन्हें तीन बांणधारी  " भी कहा जाता है ।

महाभारत के युध्ध की सूचना मिलते ही बर्बरीक यूध्ध में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की और अपनी माता से आशीर्वाद लेने पहुचे तब माँ को हारte हुए पक्ष का साथ देने का वचन दिया। 
बर्बरीक के विषय में ज्ञात होते ही  श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश धारण कर  बर्बरीक को मार्ग में रोका और उनके तीन बाणों के साथ युध्ध में शामिल होने पर हसी उड़ाई तब बर्बरीक ने उन्हें अपने एक बाण द्वारा समस्त सेना को मार गिराने का दावा किया और कहा कि तीन बाणों को प्रयोग में लिया तो तीनों लोकों में हाहाकार मच जाएगा तक कृष्ण ने उसे चुनौती दी कि ऐसा है तो इस पीपल के व्रक्ष के सभी पत्तों को छेदकर दिखाओ ।
 कृष्ण ने चालाकी कर एक पत्ते को अपने पैर के नीचे दबा दिया । बर्बरीक ने एक बाण से सभी पत्तों को छेद दिया और बाण श्रीकृष्ण के चरणों के चक्कर लगाने लगा तब बर्बरीक ने कहा कि अपना पैर हटा लीजिये अन्यथा ये बाण आपको नुकसान पहुचा सकता है कृष्ण ने ज्यों ही पैर हटाया बाण ने उस पत्ते को भी छेद दिया और तरकश में लौट गया ।

यह सब देखकर कृष्ण अचंभित रह गए ,और बर्बरीक से पूछा कि तुम किसकी ओर से युध्ध लड़ोगे ,तो बर्बरीक ने बताया कि वो अपनी माँ को वचन देकर आया है कि जो भी युध्ध हार रहा होगा मैं उसकी ओर से युध्ध करूंगा ।

कैस हुई बर्बरीक कि मृत्यु 

जब कृष्ण को बर्बरीक की शक्ति का पता  चला वो सोचने लगे कि यदि ये युध्ध में शामिल हुआ तो कौरवो कि ओर से लड़ेगा और युध्ध का परिणाम बदल जाएगा  ।तब कृष्ण ने बर्बरीक से कहा कि वो उससे एक दान चाहता है क्या वो उसे ये दान दे सकता है ?

महर्षि दधिची का बलिदान 




 क्यूंकि कृष्ण ब्राह्मण वेश में थे अतः बर्बरीक ने ब्राह्मण को दान देने का वचन दे दिया । कृष्ण ने बर्बरीक को अपना शीश दान करने को कहा , एक पल के लिए बर्बरीक असमंजस में फस गए, किन्तु अपना वचन निभाने को मान गए और उन्होने कृष्ण से अपना वास्तविक रूप दिखने को कहा । श्री कृष्ण ने बर्बरीक को अपना विराट रूप दिखाया । 

उन्होंने बर्बरीक को समझाया कि युद्ध आरम्भ होने से पहले युद्धभूमि की पूजा के लिए एक वीरवर क्षत्रिय के शीश के दान की आवश्यकता होती है, उन्होंने बर्बरीक को युद्ध में सबसे वीर की उपाधि से अलंकृत किया, अतएव उनका शीश दान में मांगा। 



कैसे देखा बर्बरीक ने महाभारत का युध्ध 


बर्बरीक ने श्रीकृष्ण से  प्रार्थना की, कि वह अंत तक महाभारत युद्ध देखना चाहता है, श्रीकृष्ण ने उनकी यह बात स्वीकार कर ली। फाल्गुन माह की द्वादशी को बर्बरीक ने  अपने शीश का दान दिया। उनका सिर युद्धभूमि के समीप ही एक पहाड़ी पर सुशोभित किया गया, जहाँ से बर्बरीक सम्पूर्ण युद्ध का जायजा ले सकते थे।



महाभारत युध्ध समाप्त होने के पश्चात पांडवों में ये बहस होने लगी की इस यूध्ध में विजय का श्रेय किसे दिया जाये , तब  श्रीकृष्ण ने कहा ये बात बर्बरीक के शीश से ही  पूछना  चाहिये क्यूंकि वो इस पूरे युद्ध का साक्षी है बर्बरीक ने उत्तर दिया इस युद्ध में सर्वाधिक योगदान श्रीकृष्ण का है जिन्होने अपनी कूटनीति, राजनीति से पाण्डवों की जीत सुनिश्चित की, मुझे हर जगह श्रीकृष्ण का सुदर्शन शत्रुओं का नाश करता हुआ ही दिखायी दिया. सभी लोग बर्बरीक की बात से सहमत हो गए और बहस समाप्त हो गई. 

बर्बरीक ने अपनी माता को दिए वचन और ब्राह्मण वेश में श्री कृष्ण को दिए हुए वचन के निर्वहन के लिए अपने प्राण बलिदान कर दिए , इसीलिए श्री कृष्ण ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ योध्धा की उपाधि दी . 

Wednesday, 26 December 2018

क्यों मनाया जाता है ,१ जनवरी को नव वर्ष


जनवरी को ही क्यों  मनाया जाता है, नव वर्ष

विश्व के अधिकाँश देशों में , नव वर्ष जनुअरी को मनाया जाता है यद्यपि भारत में अलग अलग धर्मो और स्थान के अनुसार अलग अलग तिथियों पर नव वर्ष मनाया जाता है  ,किन्तु जनवरी को सभी लोग सामान रूप से मनाते हैं


नव वर्ष का इतिहास

ऐसा अनुमान है कि नव वर्ष मनाने का प्रारम्भ ,जुलिअस सीजर द्वारा ईशा से ४५ वर्ष पूर्व ग्रेगरियन केलिन्डर बनाने से हुई , इस केलिन्डर के अनुसार जनवरी वर्ष का प्रथम दिन था और इसे नव वर्ष के रूप में मनाया जाने लगा .

एक अन्य मान्यता के अनुसार जनवरी महीने का नाम रोम के एक देवताजानूसके नाम पर पड़ा जिसके दो  मुह थे एक सामने की तरफ और एक पीछे की तरफ था  , इसलिए वो भूतकाल और भविष्य काल के बारे में सब जानते थे , उनके नाम पर ही जनवरी को वर्ष का प्रथम माह माना  गया और जनवरी को नववर्ष मनाया जाने लगा .

इसके अलावा कुछ लोग ये भी मानते है की जनवरी माह से दिन का बड़ा होना प्रारम्भ हो जाता है इसलिए जनवरी को नववर्ष मनाया जाता है .


क्या सभी देशो में नव वर्ष जनवरी को मनाया जाता है?

ऐसा बिलकुल भी नहीं है ,भारत में वर्ष में एक बार नहीं बल्कि कई बार नववर्ष मनाया जाता है ,गुजरात में दीपावली के अगले दिन , तो पारसी , पंजाब में बैसाखी से नए वर्ष की शुरुआत होती है तो महारास्ट्र  में मार्च अप्रैल के आस पास पड़ने वाले गुडी पड़वा को नव वर्ष मनाया जाता है , तो हिन्दू धर्म के अनुसार चैत्र माह की प्रतिपदा से नव वर्ष का शुभारम्भ माना जाता है .

भारत ही नहीं कुछ अन्य देश भी हैं जो जनुवरी को नव वर्ष नहीं मनाते जैसे की इसराइल और पारसिया में 20 सितम्बर को तो ग्रीक में 20 दिसम्बर को नव वर्ष मनाने का रिवाज है .


कैसे मनाया जाता है नव वर्ष


३१ दिसम्बर की रात १२ बजते ही नए वर्ष का आगमन हो जाता है और पूरे विस्वा में आतिशबाजो शुरू हो जाती है , लोग नाचते गाते हैं और एक दुसरे को बधाईयाँ देते हैं . लोग नए वर्ष कुछ नया करने,स्वयं में कुछ सुधार लाने जैसे संकल्प भी लेते हैं , हालांकि कुछ ही लोग ऐसे संकल्प को पूरा करते हैं , फिर भी ये एक प्रथा के समान है .

नए वर्ष में एक दुसरे से  मिलने और बधाई देने का दौर कुछ दिनों तक जारी रहता है . बहुत से लोग नव वर्ष पर छुट्टियाँ मनाने  सैर पर निकल जाते हैं , भारत में गोवा एक ऐसी जगह है जहां नव वर्ष के समय विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ दिखाई देती है .

नव वर्ष का आकर्षण 

नव वर्ष का मुख्य आकर्षण है , ३१ दिसम्बर १२ बजे होने  वाली आतिशबाजी . ऑस्ट्रेलिया, होन्ग-कोंग,दुबई, मास्को ,लन्दन , रिओ दे जिनारियो आदि स्थानों पर अलग ही रौनक रहती है  जिसे पूरे विश्व में देखा जाता है. 

नव वर्ष का बदलता स्वरुप

समय के साथ नव वर्ष का स्वरुप भी बदलता जा रहा है. शोर शराबे और नशे की बढती प्रवर्ती ने इस उत्सव को विलासिता से भरा उत्सव बना दिया है . नयी पीढ़ी द्वारा ऐसी प्रवत्ति को बड़ी शीघ्रता से अपना लिया जाता है . नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण ३१ दिसम्बर की रात बहुत सी दुर्घटनाएं भी होती हैं.



कई स्थानों पर महिलाओं से छेड़ छाड़ की घटनाएं भी होती हैं . 

"नव-वर्ष बीते हुए कल की परेशानियों , कठिनायों को भुलाने और आने वाले कल के सुन्दर भविष्य की कामना के लिए मनाये जाने वाला एक दिन हैं और यही इस दिन को एक ख़ास दिन बनाता है ." 



Friday, 21 December 2018

अपेक्षा दुख का कारण

क्या है दुख का कारण? 


यद्यपि मानव जीवन में अनेकों कठिनाइयां आती है किन्तु यदि प्रत्येक कठिनाए पर हम दुखी होने लगे तो जीवन जीना अत्यंत ही कठिन हो जाएगा . अधिकाँश लोग जीवन कि छोटी मोटी परेशानियों को आसानी से सहन कर लेते हैं . किन्तु बिना किसी परेशानी के दुखी होना काफ़ी आश्चर्यजन्क लगता है .

सुनने में भले ही अटपटा लगे किन्तु कई बार हम ऐसी बातों पर दुखी होते हैं जिसमे हम कोई परेशानी  का सामना नहीं करते. ऐसे दुख  का मूल कारण है अपेक्षा ! हाँ सही पढ़ा आपने, यह अपेक्षा ही है जो सभी लोगों को दुख देती है चाहे वो अमीर हो, या गरीब. 

गीता में कृष्णा ने कहा है कि , "कर्मण्ये वाधिकारस्ते माँ फलेषु कदाचन " अर्थात कर्म करो पर फल कि चिंता न करो . कृष्णा अर्जुन को समझाते है कि अपेक्षा रखने से हम भविष्य के परिणाम को परिवर्तित नहीं कर सकते किन्तु कर्म करने से कर सकते हैं. यदि अपेक्षा ही न हो तो  परिणाम कुछ भी आये , इस बात का आप पर कोई असर नहीं होगा ना ही आप दुखी होगे ना  ही खुश .

सुनने में तो ये  बहुत आसान प्रतीत होता है कि कोई अपेक्षा न राखी जाए क्या वास्तव ये इतना आसान है . यदि ये इतना आसान होता तो शायद ही  कोई मनुष्य दुखी होता . किन्तु यदि थोड़ा भी हम इस पर अमल कर पायें तो इससे  हमारे मन का बोझ कुछ हल्का जरूर हो सकता है .

इस बात का  प्रतिवाद यह कहकर भी किया जा सकता है कि यदि कोई भी इंसान अपेक्षा नहीं रखे तो वो कर्म कैसे करेगा. जैसे कि एक वैज्ञानिक एक नयी खोज में सफल होने कि  अपेक्षा ही न रखे तो वो कैसे प्रयोग करेगा , यदि अच्छे  मकान  की कल्पना ही न की  जाये तो ,कारीगर कैसे अच्छे भवन का निर्माण करेगा ? यह बात भी सर्वथा सत्य है किन्तु लक्ष्य बनाना और अपेक्षा रखना दोनों बातों में अंतर है।  अच्छे  भवन का निर्माण एक लक्ष्य  है जिसके लिए निरंतर कार्य करना पड़ेगा और अधिक पूंजी कि आवश्यकता होगी , जिसके लिए मेहनत कर पूंजी बनानी पड़ेगी, किंतु उपयुक्त पूंजी के बिना अच्छे  भवन  के  निर्माण की अपेक्षा रखना दुख का कारण है।

यह नियम प्रत्येक  जगह लागू होता है ,अपने परिवार में भी। बदलते समय के साथ परिवार के सदस्यों के बीच भी संवादहीनता बढ़ती जा रही है , हर कोई अपने काम में व्यस्त है , फेसबूक और व्हात्सप्प ने जैसे हमें बात करना ही भुला दिया है  । हम सभी से ये अपेक्षा करते हैं कि वो हमारी इच्छा को प्राथमिकता दे, चाहे वो पति हो, पत्नी हो, पिता ही, माता हो या फिर बच्चे. इसी अपेक्षा से होने वाले दुख से बचने के लिए परिवार के सदस्य भी एक दूसरे से दूर हुए जा रहे हैं. इसी संवादहीनता का नतीजा है कि हम भावनात्मक रूप से कमजोर और संवेदनहीन होते जा रहे हैं.

कितने ही किससे आज हेडलाइन में सुनाई देते जहाँ एक व्यक्ति सड़क पे तड़प रहा  हो और लोग उसकी मदद करने  के स्थान पर उसकी फोटोग्राफ निकालते हैं.
यहां भी व्यक्ति ये अपेक्षा रखता है कि कोई और आकर उस व्यक्ति की मदद करे  किंतु यह अपेक्षा  अब उसकी नहीं दूसरे के दूख का कारण बनती है. 

समाधान 

अपेक्षाओं पर नियंत्रण और कर्म को प्राथमिकता देने से बहुत हद तक हम अपने और दूसरो के दुख को कम कर सकते हैं. 

Thursday, 20 December 2018

क्यूँ मनाया जाता है क्रिसमस, और क्या है इसका इतिहास आइये जानें


क्रिसमस का इतिहास एवं महत्त्व


जैसा की सभी जानते हैं कि क्रिसमस ,इसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे प्रत्येक वर्ष २५ दिसम्बर के दिन मनाया जाता है . इस त्यौहार को पूरे विश्व में मनाया जाता है.


क्यूँ मनाया जाता है क्रिसमस?


क्रिसमस का त्यौहार प्रभु येशु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है यद्यपि प्रभु येशु के जन्मदिन के सन्दर्भ में बाइबिल या किसी अन्य पुस्तक कोई निश्चित तारीख का उल्लेख नहीं है , एन्नो डोमिनि काल प्रणाली के अनुसार यीशु (ईशा मसीह ) का जन्म 7 से २ ई. पू. के बीच हुआ था . ईशा मसीह अपने जन्म के ३० वर्षो तक एक स्थान से दुसरे स्थान पर भटकते रहे और इस दौरान उन्होंने कई चमत्कार दिखाए जिसके कारण लोग उन्हें इश्वर का अवतार मानने लगे किन्तु मसीह स्वयं को ईश्वर का  पुत्र कहते थे न की ईश्वर.

क्या है  दुख का कारण? 

 ईशा मसीह का जन्म


इसाईयों की ये मान्यता है की “ईशा मसीह” या “मसीहा” मरियम के पुत्र के रूप में पैदा हुए .गोस्पेल ऑफ़ लुके के अनुसार येशु (मसीह ) , मरियम और सेंट जोसफ के पुत्र थे और उनका जन्म बेतलहम के एक अस्तबल में हुआ था.

क्रिसमस का इतिहास


२५ दिसम्बर को येशु के जन्मदिन मनाने का सबसे पहला सन्दर्भ ३५४ में रोम में संकलित एक पांडुलिपि में पाया जाता है , क्रिसमसव पर्व को कुछ देशों में २५ दिसम्बर से अगले १२ दिनों तक मनाया जाता है .
आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च ६ जनवरी को क्रिसमस मनाता है क्यूंकि वो ग्रेगोरियन केलिन्डर को मानते है ,जो की जूलियन केलिन्डर से १३ दिन पीछे चलता है इसलिए २५ दिसम्बर से १३ वें दिन यानी कि ६ जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं.
सन १८७० से ब्रिटेन में क्रिसमस पर राजकीय अवकाश की घोषणा हुई और आज पूरे विश्व में क्रिसमस के दिन छुट्टी मनाई जाती है .

सांता क्लोज का इतिहास


सांता क्लाज ,नाम टर्कि में जन्मे निकोलस के नाम पर दिया गया जो एक सीनियर पादरी थे .सांता क्लाज की लोकप्रिय छवि जर्मन मूल के अमेरिकी कार्टूनिस्ट थॉमस नस्ट ने बनायी गयी जो हर वर्ष एक नयी छवि बनाते थे , 1863 में इसकी शुरुवात हुई और 1920 के दशक में विज्ञापनदाताओं के द्वारा इसे मानवीकृत किया गया .
लोग अपने बच्चों को सांता की कहानी सुनाते हैं कि सांता अच्छे  बच्चों को उपहार देते हैं और संता के भेष बनाकर बच्चों में उपहार और खिलोने बाटते हैं .प्रत्येक वर्ष बच्चे सांता का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं .


क्रिसमस का पेड़ और सजावट


क्रिसमस के पेड़ की पूजा को बुतपरस्त इसाई मान्यता की तरह देखा जाता है , क्रिसमस का पेड़ एक कटीला पेड़ होता है जिसे जगमगाती लाइटों और सितारों से सजाया जाता है . क्रिसमस वृक्ष को सजाने की परंपरा का प्रारम्भ १९१२ में हुआ जब एक बीमार बच्चे जोनाथन ने अपने पिता से अनुरोध किया कि उसे एक सुन्दर सा क्रिसमस का पेड़ लाकर दे और पिता ने अपने पुत्र को खुश करने के लिए क्रिसमस के पेड़ को काफी सजाया .  


 क्रिसमस और भारत


भारत में क्रिसमस अंग्रोजो के द्वारा लाया गया और उन्होंने इसे बड़ा दिन कहा , क्यूंकि 20 से 25 दिसम्बर के बीच सबसे छोटा दिन होता है और इसके बाद दिन बड़े होते हैं .भारत में क्रिसमस का त्यौहार बड़े शहरों में काफी जोर शोर से मनाया जाता है और सभी धर्मों के लोग इसमें शामिल भी होते हैं . भारत की यही विशेषता है कि यहाँ सभी धर्म के त्योहारों को लोग मिलकर मनाते हैं .
क्रिसमस और नव वर्ष के समय गोवा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है और अनेक  देशों से पर्यटक यहाँ छुट्टियाँ मनाने आते हैं .इस समय गोवा में बहुत चहल पहल रहती है , जिसकी रौनक देखते ही बनती है .







Monday, 17 December 2018

नव वर्ष २०१९ की अग्रिम बधाई



Happy New Year 2019 in advance- नया साल 2019 मुबारक हो
















































































long.jpg








गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारो ने आसमान से सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको नया साल,
हमने ADVANCE में ये पैगाम भेजा है!



  आपको और आपके समस्त परिवार को नया साल 2019 मुबारक हो Advance में नया साल की हार्दिक शुभकामनाएँ!!!


  यह msg अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर करे.


Share