Saturday, 13 October 2018

नवरात्री लोकनृत्य , गरबा

नवरात्री में गरबे का महत्व ,

जैसा की अधिकांश लोग ये जानते हैं कि गरबा गुजरात का एक प्रशिध्ध लोकनृत्य है, यह नाम संस्कृत के गर्भ-द्वीप से आया है ।नवरात्रि के पहले दिन छिद्रयुक्त  एक मिट्टी के घड़े को स्थापित किया जाता है जिसके अंदर दीपक प्रज्वलित किया जाता है और साथ ही चांदी का एक सिक्का रखा जाता है। इस दीपक को दीपगर्भ कहा जाता है। गुजरात में इसे गरबी कहा जाता है ।ये गरबी देवी माँ की सृजन शक्ति को प्रदर्शित करती है ।गरबी की परिक्रमा करके ये नृत्य किया जात है इसीलिए इसे गरबा कहा जाता है ।

Related image
Image result for garbi in garba

    नवरात्री की नौ रात्रि माँ शक्ति को प्रसन्न करने के लिए गरबी के चारों ओर घूमकर नृत्य किया जाता है , जिसे स्त्री और पुरुष साथ में मिलकर करते हैं

Image result for garba

   नवरात्री में गरबा करने के लिए औरते और पुरुष रंग बिरंगे वस्त्र पहनते हैं,लडकियाँ चनिया-चोली पहनती हैं और साथ मे विविध प्रकार के आभूषण पहनती हैं, तथा लडके गुजराती केडिया पहन कर सिर पर पगडी बांधते हैं,और रात्रि के समय एक स्थान पर एकत्रित होकर गरबा खेलते हैं

Image result for garba HD

   जैसे ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए भजन कीर्तन किया जाता है , वैसे ही गरबे में नृत्य के माध्यम से माँ अम्बा की उपासना की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है ,गरबे  में नृत्य करते समय तीन बार ताली बजाकर एक क्रम पूरा होता है ,और बार बार यही क्रम दोहराया जाता है

Image result for garba HD  clap

 तीन तालियों का कारण:

पहली ताली

पहली ताली ब्रह्मा की सृजन शक्ति को समर्पित है, क्यूंकि उन्होंने ही संसार  का सृजन किया है  ।

Image result for brahma


दूसरी ताली

दूसरी ताली भगवान् विष्णु को समर्पित है जो संसार के पालनहार है।
Image result for vishnu

तीसरी ताली

जबकि तीसरी ताली शिव रूप की उपासना के लिए जो बुराई का संहार करते नवरात्री का महत्व, कैसे करें माँ की उपासना है। 
Image result for shiv
   ऐसा माना जाता है की आदिशक्ति जगदम्बा का जन्म ब्रह्मा, विष्णु और  शिव तीनों की शक्तियों के मिलन से हुआ था , अतः तीन तालियों को मिलकर ही गरबा नृत्य संपूर्ण माना जाता है ।

गरबा नृत्य के विभिन्न स्वरुप 

   मुख्य रूप से गरबा नृत्य घूमकर और तालियाँ बजाकर किया जाता है , लेकिन रात्रि १२ बजे के बाद रास गरबा किया जाता है जो की स्त्री और पुरुष की जोड़ी में  किया जाता है , जिसे डांडिया  भी कहते है 

Image result for रास गरबा
  
समय के साथ  साथ  गरबा में के स्वरुप में भी काफी बदलाव आ गया है , विभिन्न प्रकार के परिधानों के साथ गरबे में भी बॉलीवुड और मॉडर्न डांस फॉर्म का फ्यूज़न किया जाने लगा है । बड़े शहरों में नवरात्री प्रारम्भ होने से एक माह पूर्व ही गरबा सिखाने की क्लासेज लगने लगती है जहाँ लोग गरबा करना सीखते हैं ।

Image result for रास गरबा 
अनेक संस्थाओं द्वारा नवरात्री में गरबे की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है और विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाता  है 

    वैसे तो अब गरबा गुजरात से बाहर महाराष्ट्, मध्य प्रदेश , राजस्थान ,उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में भी खेला जाने लगा है किन्तु ये गुजराती संस्कृति का अभिन्न अंग है किसी भी शुभ कार्य से पहले जैसे कि विवाह, गृह पूजन , मंदिर प्रतिष्ठा इत्यादि से पहले गरबा किया जात है 

गुजरात में नवरात्री का महत्व बाकी सभी त्योहारों से अधिक है ।नवरात्री के लिए बड़े बड़े पंडाल सजाये जाते हैं और आजकल गरबा ,गाने के लिए विभिन्न कलाकारों को भी बुलाया जाता है , गरबे में लोग माँ के भजनों के अलावा देशभक्ति के गानों पर  भी खूब झूमकर नृत्य करते हैं।

No comments:

Post a Comment